Press "Enter" to skip to content

अजयराज बने जम्प के नये जिलाध्यक्ष | Shivpuri News

शिवपुरी। पत्रकारों की प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय ट्रेड यूनियन आई. एफ. जे. से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की प्रादेशिक इकाई जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ म.प्र. (जम्प) के शिवपुरी जिलाध्यक्ष के पद पर इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ अजयराज सक्सेना को नियुक्त किया गया है। अजयराज की नियुक्ति जम्प के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी अजय सिंह कुशवाह की अनुशंषा पर प्रदेश अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर एवं प्रदेश महामंत्री डॉ नवीनआनंद जोशी की सहमति से संभागीय संयोजक  सुनील व्यास द्वारा की गई। अजयराज इससे पूर्व यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर कार्यरत थे।  अजयराज ने अपनी नियुक्ति पर यूनियन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जबावदारी को पूर्ण निष्ठा से निभायेंगे तथा संगठन की नीति के अनुरूप वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पत्रकारों के हितों के प्रति निरंतर सजग एवं संघर्षरत रहेंगे। अजय की इस उपलब्धि समस्त शुभचिंतकों और मित्रों ने बधाईयाँ दी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!