
शिवपुरी। जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र कके तहत चोर साइंस कॉलेज के गेट के सामने से बाइक चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दो-तीन दिन में शहर से बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है और इन बाइक चोरों का पता लगाने में पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। वहीं 3 मार्च को सुबह के समय नीरज सिंह पुत्र सुरेंद्रसिंह निवासी सर्वोदय नगर मास्टर कॉलोनी अपनी बाइक से साइंस कॉलेज किसी काम से गए थे और उन्होंने बाइक को कॉलेज के गेट के बार खड़ा कर दिया। जब वह वापस आए तो देखा कि बाइक गायब थी जिस पर आसपास बाइक को तलाश लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment