Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदार बनाना चाहता था शारीरिक संबंध इसलिए विधवा ने जहर खाकर की थी आत्महत्या – shivpuri news

पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मामला 
शिवपुरी। इंदार के ग्राम पींरौठ में रहने वाली एक विधवा द्वारा विगत वर्ष जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और उसे प्रताड़ित करने वाले आरोपित के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित मृतिका की बहन का रिश्तेदार है जो उसके विधवा होने का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करना चाहता था जिसके चलते पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। 
जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल 2018 को दोपहर करीब 2:40 बजे पीरौंठ की रहने वाली महिला ने जहर का खा लिया था इसके बाद उसे शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पुलिस को बयान दर्ज कराने के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतिका ने मृत्यु पूर्व दिए बयानों में बताया था कि अशोकनगर जिले के सालौरा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बायगा का निवासी पप्पू सिंह यादव उसकी बहन का रिश्तेदार है जो उसके पति की मौत के बाद उसके घर रिश्तेदार होने के नाते आता जाता था, लेकिन उसकी नियत खराब थी और वह हमेशा उससे गंदी बातें करता था। कुछ समय बाद आरोपी उससे संबंध स्थापित करने के लिए दबाव बनाने लगा और घटना वाले दिन आरोपित ने उसे फोन लगाकर धमकी दी जिससे आरोपित की आए दिन इन करतूतों से वह काफी व्यथित हो गई और उसने जहर का खा लिया था। पुलिस ने बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू की और उसी दौरान ही उसकी मौत हो गई और जांच पूर्ण होने के बाद कल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!