पारिवारिक कलह के कारण महिला ने जहर खाया-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के सईसपुरा कमलागंज में रहने वाली तायना पत्नि वकील खान 30 वर्ष ने पारिवारिक कलह के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिससे रात्रि में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां महिला के ससुरालीजन और मायके पक्ष के लोग एकत्रित हो गए जिनमें काफी देर तक मुंहवाद होता रहा। बाद में डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की समझाइश के बाद तायना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार है पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।