आग से जली भावना की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत-shivpuri news

शिवपुरी। बीते रोज करैरा के रामनगर में रहने वाली भावना पत्नी राजू सोनी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी जिसे गंभीर हालत में करैरा से शिवपुरी रैफर किया गया था जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर इलाज के लिए भेजा था, लेकिन ग्वालियर में भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन उसे लेकर दिल्ली चले गए जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने मृतिका का पीएम कराकर शिवपुरी पुलिस को उसकी मौत की जानकारी दी है।