आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मानदेय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन-shivpuri news

शिवपुरी। आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय न मिलने व प्राेत्साहन राशि न मिलने को लेकर कलेक्टर को बीते रोज ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बदरवास से आईं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें न तो मानदेय नहीं दिया गया है जिस कारण उनकी आर्थिक िस्थति गड़बड़ा गई है। मामले में जब सीएचसी बदरवास जाकर पूछा तो कुछ दिन की बात कहकर टाला जा रहा है। वहीं सीएमओ से जब वेतन न मिलने की शिकायत की बात उन्होंने 28 फरवरी तक भुगतान कराने की बात कही लेकिन आज तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। ज्ञापन में कलेक्टर से शीघ्र भुगतान की मांग आशा कार्यकर्ताओं ने की है।