अमावस्या पर अद्धZनारीश्वर महादेव पर हुआ भंडारा- shivpuri news

शिवपुरी। शहर के मध्य जल मंदिर रोड़ पर स्थित संत भैंरोदास मंदिर पर बुधवार के रोज भी मंदिर समिति से जुड़े धर्मप्रेमीजनों के लिए भंडरा प्रसादी का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी मुकेश पांडे ने बताया कि अद्धZनारीश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भी मंदिर में विशेष सजाव व भगवान महादेव का अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया जहां दर्शन लाभ लेने के लिए दूर-दराज से भी लोग मंदिर स्थल पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में खीर व केलों का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने मंदिर पहुंचकर महाशिवरात्रि पर भगवान के विशेष दर्शन किए और आज अमास्वया के दिन मंदिर से जुड़े धर्मप्रेमीजनों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ किया।