लोकसभा प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे मुख्य रूप से उपस्तिथ
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुना लोकसभा की शिवपुरी जिले की विधानसभा कोलारस, पिछोर, शिवपुरी की प्रबंध समिति बैठक शुक्रवार 8 मार्च को दोपहर 2:30 बजे बिरथरे की बगिया किसान मोर्चा जिला कार्यालय कालीमाता मंदिर के पीछे पर लोकसभा के प्रदेश प्रभारी एवं यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देवसिंह, गुना लोकसभा विस्तारक कोमल पवैया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के मार्गदर्शन में रखी गई है। इस विधानसभा प्रबंध समिति बैठक मे जिला पदाधिकारी, 2018 विधानसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रबंध समिति, भाजपा मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी- सह प्रभारी, समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे।



