Press "Enter" to skip to content

एमपी-ई-काॅप एपः परेशानी में सिर्फ एक बटन दबाते ही पुलिस होगी आपके पास | Shivpuri News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान प्रारंभ
शिवपुरी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं, युवतियों, स्कूली छात्राओं एवं आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिये एमपीईकाॅप एप तैयार किया है जिसे एण्ड्रायड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है इसमें अपने परिजनों के नंबर सुरक्षित किये जाते है किसी मुसीबत के समय इस एप में दिये गये एसओएस बटन को दबाते ही तत्काल एक मैसेज पुलिस व सुरक्षित किये गये नंबरों पर भेज दिया जाता है। जिससे संबधित को तत्काल सहायता उपलब्ध हो जाती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर द्वारा इस महत्वपूर्ण मोबाइल एप के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिये 02 महिला उपनिरीक्षक की टीम बनायी गयी है जो शहर के काॅलेज, गर्ल्स छात्रावास व गर्ल्स स्कूल में जाकर इस मोबाइल एप के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगी। साथ ही महिलाओं एवं आमजन को इस एप के माध्यम से सुरक्षा एवं सुविधाओं के बारे में जागरूक करने हेतु बैनर व होर्डिग लगवाये जावेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानों के प्रभारियों को भी अपने – अपने क्षेत्र में स्थित गर्ल्स काॅलेज, स्कूल व छात्रावास, कोचिंग सेन्टर में जाकर स्टाफ की माध्यम से इस मोबाइल एप को डाउनलोड कर उपयोग के बारे में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है। 
इस संदर्भ में शहर शिवपुरी के फिजीकल थानें की निरीक्षक अनिता मिश्रा द्वारा रेनबो हायर सेकेण्डरी स्कूल में लगभग 300 छात्र – छात्राओं को जानकारी दी गयी।
ग्रामीण अंचल के सुभाषपुरा, बदरवास, तेन्दुआ, पिछोर, मायापुर, भौंती, बैराड़ एवं गोपालपुर थाना प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में स्थित स्कूल, छात्रावास एवं काॅलेज में इस मोबाइल एप के संबंध में जानकारी दी गयी है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!