Press "Enter" to skip to content

पुलिस कस्टडी से भागा वारंटी, हैंड कास्टेंबल निलंबित-shivpuri news

थाना प्रभारी चौबे और एएसआई चंद्रभान को जारी किया नोटिस
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाने से बीते रोज पुलिस कस्टडी से भागे वारंटी संजय गोस्वामी के मामले में एसपी राजेश हिंगणकर ने थाने में पदस्थ हैंड कांस्टेबल भुवनेश्वर पेंकरा को निलंबित कर दिया है। जबकि थाना प्रभारी गोपाल चौबे और एएसआई चंद्रभान सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में पुलिस ने थाने से भागे आरोपी संजय गोस्वामी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर इसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन पुलिस को उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
ज्ञात हो कि गुड़ीगुड़ा नाका कंपू ग्वालियर निवासी संजय पुत्र नरेंद्र गोस्वामी को दुर्घटना के एक मामले में वारंट जारी हुआ था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे बीते रोज एएसआई चंद्रभान सिंह ग्वालियर से पकड़कर थाने लाए थे और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को सुबह 11:45 बजे आरोपित संजय पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बताया जाता है कि हैंड कांस्टेबल भुवनेश्वर पेंकरा को आरोपि की देखरेख में तैनात किया गया था और हैड कांस्टेबल की लापरवाही के कारण आरोपित पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। एसपी राजेश हिंगणकर ने घटना के बाद हैंड कांस्टेबल पेंकरा को निलंबित कर दिया और थाना प्रभारी चौबे और एएसआई चंद्रभान सिंह को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!