शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड शिवपुरी में पदस्थ महिला उपयंत्री कहकशां खान के साथ ठेकेदार आफताब अहमद खान उर्फ बॉबी ने गाली गलौंज कर उनके साथ अभद्रता कर दी और उन्हें ट्रांसफर कराने की धमकी दी। जिस पर पीड़ित उपयंत्री ने फिजिकल थाने पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित आफताब अहमद खान के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीएचई कार्यालय पानी की टंकी पर महिला उपयंत्री कहकशां खान बीते रोज बैठी हुईं थी उसी समय केजीएन कंस्ट्रक्शन का संचालक आफताब अहमद 2 मार्च को अनुबंध क्रमांक 73-74/18-19 के तहत साजन बोरवेल्स गुना की आवंटित किए कार्य के तहत जीआई केसिंग पाइप 150 मिमी. व्यास की मांग की। जीआई केसिंग पाइप नहीं देने पर ठेकेदार ने उपयंत्री से 5 मिनिट के अंदर पाइप उपलब्ध कराने के लिए कहा और जब उपयंत्री ने ठेकेदार से पाइप उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई तो आरोपित ने उसके साथ अभद्रता करते हुए चांटा मारने की बात कही और धमकी दी कि प्रमुख अभियंता से कहकर वह उसका तबादला करा देगा और आरोपित ने गाली गलौंज प्रारंभ कर दी। इस दौरान विभाग के अन्य कर्मचारी वहां आ गए जिन्होंने आरोपी को वहां से हटाया। बाद में पीड़ित उपयंत्री कहकशां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।





Be First to Comment