सूत्रों के अनुसार आरक्षक मलखान सिंह गुर्जर रेत माफियाओं से बसूली किआ करते हैं। जिससे एक मोटी रकम आती हैं। उस सब का बटोना सभी तक पहुँचता हैं। इसी कारण शायद गुर्जर जी थाने पर टिके हुए हैं या ये कह लो कि पुलिस प्रशासन इन पर मेहरवान हैं।
तीन महीने पहले आरक्षक गुर्जर का हो चुका है ऑडियो वायरल
पिछोर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉलियों से चलवाने के ऐवज में एक आरक्षक मलखान सिंह गुर्जर का कथित ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में आरक्षक ट्रेक्टर वालों को धमकी देते हुए सुनाई देते हैं। जिसमें वह प्रत्येक ट्रेक्टर को चलवाने के बदले में सात हजार रुपए के हिसाब से पांच लोगों से 35 हजार रुपए मांग रहे हैं। आरक्षक पुलिसिया अंदाज में यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि यदि रुपए नहीं मिले तो अगर ट्रेक्टर खाली भी मिल गया तो कार्रवाई कर दूंगा। आरक्षक यह भी कहता नजर आ रहा है कि डीएसपी साहब नहीं मानते।
इनका कहना है
मैं इस संबंध में कुछ भी नही बता पाऊंगा इस संबंध में आप मेरे बरिष्ठ अधिकारियों से बात करें
अजय भार्गव
टीआई पिछोर
इनका कहना है
आज आरक्षक को मैं लाइन में भेज रहा हूँ
राजेश हिंगणकर
एसपी शिबपुरी





Be First to Comment