Press "Enter" to skip to content

तीन दिन में पचास हज़ार से अधिक की अबैध शराब जप्त | Shivpuri News

अवैद्य शराब के विरूद्ध शिवपुरी पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी

विगत 03 दिवस में 50,000 रूपये से अधिक की अवैध शराब जप्त

शिवपुरी। दिनाँक 05.03.2019 को गांधी पार्क में क्षेत्रीय सांसद माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की सभा में फरियादिया गुथी जाटव निवासी मानपुर थाना पिछोर ने गांव में अवैध शराब बन्द कराने हेतु अनुरोध किया जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा मामला संज्ञान में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर सभी एस.डी.ओ.पी एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने क्षेत्र में अवैध  शराब पर अधिक से अधिक कार्यवाही कर अवैध  शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से बन्द कराने हेतु निर्देशित किया। साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ये भी निर्देश दिया गया है कि जिन लोगों पर अवैद्य शराब बिक्री के एक से अधिक प्रकरण दर्ज हो चुके है संबधित थाना प्रभारी ऐसे लोगों का आपराधिक रिकार्ड तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय भेजे जिससे जिला बदर की कार्यवाही की जा सके एवं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर राजसात की कार्यवाही करावे। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गयी है कि यदि किसी थाना प्रभारी द्वारा अवैध  शराब की सूचना/ जानकारी होने पर भी कार्यवाही नही की की गयी तो संबंधित बीट प्रभारी एवं थाना प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र कंवर के मार्गदर्शन में जिला शिवपुरी के सभी थाना प्रभारियों द्वारा लगातार अच्छी कार्यवाही की जा रही है।

विगत 03 दिवस में शिवपुरी पुलिस द्वारा 47 आरोपियों के विरूद्ध 47 प्रकरण दर्ज कर लगभग 50,480 रूपये कीमत की कुल 212.4 लीटर अवैध  शराब जप्त की गयी है। जिसमेें हाथ भट्टी की बनी अवैध  कच्ची शराब 95.8 लीटर तथा देशी शराब कुल 116.6 लीटर जप्त की गयी। इसमें सबसे ज्यादा कार्यवाही कर थाना दिनारा ने 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इसके अतिरिक्त थाना तेन्दुआ में 04, भौंती में 04, कोलारस में 04, कोतवाली 02, फिजीकल में 01, सतनवाड़ा 01, बदरवास में 02, इंदार में 02, रन्नौद 02, करैरा में 01, नरवर में 02, अमोला में 02, सुरवाया में 01, सीहोर में 01, पिछोर में 02, बामौरकला में 03, छर्च में 03 सिरसौद में 02, गोवर्धन में 01, बैराड़ में 01, पोहरी में 01 अपराध पंजीबद्ध कर अवैध  शराब जप्त की गयी है।

अवैध  शराब बन्दी अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आम जनता से सहयोग की अपील की है कि वे अपने आस – पास अवैध  शराब संबधित किसी भी सूचना को संबधित बीट प्रभारी,  थाना प्रभारी या पुलिस कन्ट्रोलरूम शिवपुरी के मोबाइल नंबर 7049101055 / 7587604364 पर देकर पुलिस का सहयोग करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!