
लिटिल ऐंजिल स्कूल पर मनाया गया महिला दिवस
शिवपुरी ब्यूरो। पुरानी शिवपुरी स्थित लिटिल ऐंजिल स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बोलते हुए श्रीमती पूनम कुलश्रेष्ट ने कहा कि देश में सदा नारी को हमेशा अग्रणीय माना गया हैं। नारी ही लक्ष्मी, नारी ही सरस्वती तथा नारी को शक्ति के रूप में हमेशा पूजा हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कमला बैजनाथ तथा अध्यक्षता कर रही ब्रह्मकुमारी अध्यात्म केन्द्र की संचालिका बहन शवनम जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मुन्नी हरवीर सिंह रघुवंशी तथा बीके रानी रहीं। शवनम बहिन जी ने महिलाओं के कर्तव्यों का बोध कराते हुए कहा माँ बच्चों की प्रथम पाठशाला होती हैं। हमारा कर्तव्य हैं कि हम उन्हें अच्छे संस्कार दें। इसी कड़ी में मुन्नी रघुवंशी जी ने उत्तम शिक्षा, उत्तम संगती एवं उत्तम विचारों पर जोर दिया। श्रीमती कमला बैजनाथ ने नारी शक्ति का सम्मान हमेशा समाज में होता रहे इसके लिए सभी बहिनें एकत्रित होकर अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आयें। जिन महिलाओं का सम्मान हुआ हैं उनमें जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह यादव, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती उर्मिला सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ट, श्रीमती मुन्नी रघुवंशी, श्रीमती शवनम बहिन जी, श्रीमती बीके रानी प्रमुख थी। कार्यक्रम में प्रीति सैन, सोनिया खटीक, अर्चना मांझी, शाईवा खांन, फरा खान, नैनशी खैमरिया, प्रियंका बाजपेयी, गुड्डी डांडे, रूचि भार्गव, श्रीमती नामदेव शामिल थीं।






Be First to Comment