खाते से गायब हुए 2 लाख 7 हजार-shivpuri news

शिवपुरी। खनियांधाना के ग्राम पडरा मजरा निदानपुर में रहने वाले कल्याणसिंह लोधी के ग्रामीण बैंक के खाते से 2 लाख 7 हजार रुपए की राशि गायब हो गई। पीड़ित ने उक्त राशि अपनी बेटी के विवाह के लिए खाते में जमा कर रखी थी जिसकी जानकारी उसे बीते रोज उस समय लगी जब वह बैंक से रुपए निकालने पहुंचा। यहां उसके खाते से वह राशि गायब थी और अलग-अलग तारीखों में रुपयों का आहरण किया गया था, लेकिन यह पता नहीं चला कि उक्त रुपए किसने आहरित किए हैं। मामले में पुलिस को आवेदन दिया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।