
शिवपुरी। कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव कपिल भार्गव को पार्टी ने गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र का आईटी सेल प्रभारी मनोनीत किया है। भार्गव को लोकसभा क्षेत्र का आईटी सेल प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव ने उनका अपने निवास स्थान पर माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। यादव ने आशा व्यक्त की कि लोकसभा चुनाव में भार्गव पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।




