शिवपुरी। सतनबाड़ा के ऐरावन पुलिया के पास एक वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय अरविंद पुत्र बालकिशन कुशवाह निवासी अमोली चक्क नरवर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी राहुल पुत्र रामकिशन शिवहरे घायल हो गए। उक्त दोनों युवक अपनी बाइक से जा रहे थे तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।



