युवती ने लगाई फांसी-shivpuri news

शिवपुरी। नरवर के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाली एक युवती नीलम पुत्री संजय वंशकार ने गुरुवार की शाम फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि शाम के समय नीलम अपने कमरे में चली गई जब काफी देर तक वह नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब नीलम बाहर नहीं आई। जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो देखा कि नीलम का शव फांसी पर झूल रहा था। युवती ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है।