Press "Enter" to skip to content

लोकसभा निर्वाचन को लेकर करैरा में पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण-karera news

एसडीपीओ करैरा ने ईवीएम एवं व्हीवीपेट के बारे में दी पुलिस के जवानों को जानकारी 
करैरा। लोकसभा निर्वाचन 2019 ईवीएम एवं व्हीवीपेट की बौद्धिक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के लिए विधानसभा स्तर पर अनुविभाग करैरा में पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर हाइवे स्थित निजी होटल में करैरा अनुविभाग के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आत्माराम शर्मा ने पुलिस के जवानों को लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर उपनिरीक्षक गायत्री इटौरिया, करैरा थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने भी को चुनाव संबंधित जानकारी दी।  इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों से ईवीएम, वीवीपैट, सेंसर, चैलेंज बोर्ड, टेंडर वोट, टेस्ट बोर्ड, आदि का प्रशिक्षण दिया। सभी मतदान केंद्रों पर लगने वाले कर्मचारी निर्वाचन कार्य के लिए पूरी तरह तैयार रहें। इस दौरान नरवर टीआई आसाराम गौतम, उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव, थाना प्रभारी दिनारा केएन शर्मा, थाना प्रभारी अमोला आरएम तिवारी, विनोद गौतम, केपी शर्मा, हिमाचल रावत, अशोक तिवारी, प्रहलाद यादव आदि पुलिस जवानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!