मांगे पूरी नही होने से पेंशनर्स निराश -shivpuri news

सरकार से किश्तें निर्धारित कर आदेश जारी करने की मांग 
शिवपुरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए वचन पत्र के अनुसार दिए गए वचन का पालन तय तिथि में नहीं किए जाने से प्रदेश के पेंशनर्स में निराशा है।  
पेंशनर्स एसोसिएशन ज़िला शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक सक्सेना और मीडिया प्रभारी शिखर चंद कोचेटा के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी वचन पत्र में विधान सभा चुनाव वर्ष 2018 में 1 जनवरी 2016 से पूर्व के पेंशनर्स को 27 माह का एरियर देने के अलावा 1000 हजार रुपए माह मेडिकल भत्ता, 80 वर्ष के स्थान पर 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने का वचन सरकार के सत्ता में आने के एक माह के अंदरी दिए जाने का दिया था। किंतु तीन माह से अधिक का समय निकल जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से पेंशनर्स में अविश्वास की भावना जाग्रत हो रही है। पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रांतीय निकाय द्वारा सरकार की वर्तमान की आर्थिक िस्थति पर गंभीरता से चिंतन करने के बाद लिए गए निर्णय से अवगत कराया है जिसमें फिलहाल एक सूत्रीय मांग में भी सामंजस्य बैठाते हुए लोक सभा की अधिसूचना जारी होने से पहले केवल 27 माह का एरियर के भुगतान की किश्तों की गणना कर देय तिथि का निर्धारिण करने संबंधी आदेश जारी करने की मांग की है। इस संबंध में बीते रोज शिवपुरी में आयोजित पेंशनर्स सम्मान कार्यक्रम में सांसद सिंधिया को ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा गया है।