
शिवपुरी। एसपी राजेश हिंगणकर एवं अति पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह कवर के निर्देशन में पुलिस लाइन शिवपुरी में पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया। शिवपुरी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन पुलिस लाइन में योगाभ्यास करवाया जाएगा ताकि सभी पुलिसकर्मी विभिन्न प्रकार की बीमारियों से दूर रह सके, योग से न केवल शारीरिक रूप से अपितु मानसिक एवं भावात्मक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहकर अपना कार्य कर सकता है। मन को संतुलित करने के लिए शरीर को साधने की आवश्यकता है, और शरीर को साधने के लिए मन की। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। योग प्रशिक्षक ने इस क्रम में योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम के क्रम में कपालभाति, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। मधुमेह, अपच, हाइपर एसिडिटी, मोटापा, सर्वाइकल पेंशन आदि को नियंत्रित करने में सहायक सूक्ष्म व्यायाम, मंडूक आसन, शशक आसन, वक्र आसन, गौमुख आसन, पश्चिमोत्तान आसन, चक्की आसन का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने दिनचर्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन एवं पुलिस वायरलेस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।






Be First to Comment