ग्वाल समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन अखातीज 7 मई को- shivpuri news

शिवपुरी। समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और समाज संगठन को संगठित करने के उद्देश्य से ग्वाल समाज  आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आगामी 7 मई अखातीज के अवसर पर गुलाबगंज कैंट गुना में आयोजित होने जा रहा है। इस विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामसेवक मोरिया(ग्वाल) को बनाया गया है जिसमें विवाह सम्मेलन आयोजन कमेटी के संरक्षक मण्डल में कैंट से लालाराम दीवान, ऊंकार मोरिया, घोसीपुरा मोतीलाल चौधरी, बबलू कछवाए, बजरंगगढ़ से लक्ष्मण चौधरी, गोकल दीवान कर्नेलगंज, शिवाजी नगर से हीरालाल महाते, बबलू दीवान व उपाध्यक्ष किशन सिंह पचौरी घोसीपुरा, रतन चंदेल कर्नेलगंज, तोताराम हिन्नवार बजरंगगढ़, बाबू स्वामी कैंट, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान रहा कैंट, सुरेश कछवाए कर्नेलगंज, बबलू दीवान घोसीपुरा एवं घनश्याम स्वामी बजरंगगढ़ गुना को बनाया गया। विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए ग्वाल वर एवं वधु पक्ष से अलग-अलग 11005 रूपये पंजीयन हेतु जमा किए जाएंगें जिसमें विवाह गृहस्थ सामग्री उपहारस्वरूप प्रदाय की जाएगी। विवाह सम्म्ेलन को शिवपुरी में समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर संपर्क करना शुरू कर दिया है।