लियो क्लब शिवपुरी का डायबिटीज शिविर कल -shivpuri news

शिवपुरी। मधुमेह के रोग से पीडि़त मरीजों की सेवा के लिए युवाओं की सेवाभावी संस्था लियो क्लब शिवपुरी द्वारा आज 10 मार्च रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क डायबिटीज शिविर का आयोजन स्थानीय पद्म संभव अस्पताल होटल सोनचिरैया ग्वालियर वायपास शिवपुरी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए लियो क्लब अध्यक्ष डॉ. आकाश कटारिया व सचिव सौरभ जैन द्वारा संयुक्त रूप से बताया कि इन दिनों शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी डायबिटीज के रोगियों की संख्या बढ़ी है ऐसे में डायबिटीज मरीजों की सेवा के लिए संस्था द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयेाजन पदम संभव अस्पताल में होने जा रहा है जिसमें नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर स्थल पर विशेषज्ञ चिकित्सक मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली से डॉ. दीपक गौतम (डायबिटीज विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का परीक्षण व उपचार किया जाएगा। इस दौरान लियो क्लब द्वारा नि:शुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लडप्रेशर की जांच भी कराई जाएगी साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों को संस्था के द्वारा नि:शुल्क दवा वितरण किया जाएगा। शिविर का लाभ लेने के लिए शिविर वाले दिन 10 मार्च को शिविर स्थल पर ही पंजीयन कराए जा सकते हैं।