नेशनल लोक अदालत में 432 प्रकरणों का निराकरण कर 04 करोड़ 10 लाख 75 हजार से अधिक की राशि का अवार्ड पारित-shivpuri news

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आरबी कुमार के दिशा निर्देशन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित लोक अदालत में कुल गठित 24 खण्डपीठों में कुल 1610 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसमें से 432 प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर 04 करोड़ 10 लाख 75 हजार 198 रुपए की राशि के सेटेलमेंट अवार्ड पारित कर 1235 लोगों को लाभांवित किया गया। इसके अतिरिक्त नेशनल लोक अदालत में इसी प्रकार कुल प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) 3848 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसमें से 374 प्रकरणों का निराकरण कर 55 लाख 26 हजार 543 रुपए की राशि का सेटेलमेंट अवार्ड पारित कर 399 पक्षकार लाभांवित हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार ने नेशनल लोक अदालत में विभिन्न बैंकर्स एवं विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का निरीक्षण कर पक्षकारों से भी चर्चा की। 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरबी कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस मौके पर बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष श्री स्वरूप नारायण भान सहित न्याधीशगण विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, बैंकर्स एवं पक्षकारगण आदि उपस्थित थे।