Press "Enter" to skip to content

शरीर में सुन्नपन की पहचान है डायबिटीज रोग : डॉ. गौतम-shivpuri news

लियो क्लब के डायबिटीज (शुगर) शिविर में दो सैकड़ों मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ 
शिवपुरी। रोग कोई भी हो यदि उसका नियत समय पर उपचार नहीं कराया तो वह रोग गंभीर होकर जानलेवा साबित हो सकता है कुछ ऐसी ही पहचान कराता है डायबिटीज का रोग जो जिस मरीज को होता है उसे उसका आभास ही नहीं होता और जब वह रोग की पहचान तक पहुंचता है तब तक यह बीमारी बड़ा रूप लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से बॉडी को कमजोर करने लगती है। डायबिटीज रोग की पहचान शरीर में किसी भी प्रकार का सुन्नपन होना है इसलिए इससे बचें और डायबिटीज को लेकर समय-समय पर चैकअप जरूर कराएं, वहीं यदि शरीर का कोई अंग सुन्नपन के रूप में नजर आए तो उसका तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराएं अन्यथा यह रोग गंभीर होकर जानलेवा के रूप में मानव की जान ले सकता है। 
डायबिटीज रोग की यह पहचान और रोग का समय पर उपचार कराने की यह सलाह दी विशेषज्ञ डायबिटीज चिकित्सक डॉ. दीपक गौतम ने जो मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में सेवाएं देकर लियो क्लब के अनुरोध पर शहर में बढ़े रहे डायबिटीज मरीजों के उपचार के लिए शिवपुरी आए और स्थानीय पदम संभव अस्पताल में मरीजों का परीक्षण व उपचार करते हुए लियो क्लब शिवपुरी द्वारा सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित कराई गई। इस दौरान लियो क्लब अध्यक्ष डॉ.आकाश कटारिया व सचिव सौरभ जैन द्वारा वहां मौजूद मरीजों को बताया कि इन दिनों शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी डायबिटीज के रोगियों की संख्या बढ़ी है ऐसे में डायबिटीज मरीजों की सेवा के लिए हमारी संस्था द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयेाजन कर मरीज को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना रहा जिसमें सभी मरीजों ने परीक्षण कराया और चिकित्सक से इलाज कराकर संबंधित रोग की नि:शुल्क दवा भी प्राप्त की।
इस शिविर में दो सैकड़ा से अधिक मरीजों ने पहुंचकर अपना पंजीयन कराते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर के सहयोगियों में लियो क्लब के हनी हरियाणी, गगन अरोरा, लव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, निश्चल गुप्ता, पुनीत भसीन, दीपिका कटारिया, राखी गुप्ता, अनीशा, भावना, वर्षा, राजीव, रूचि  आदि सहित अन्य लियो क्लब पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। शिविर में एरिस्टो कंपनी के प्रतिनिधि अभिजीत का भी योगदान रहा वहीं शिविर में करीब 1 लाख से अधिक राशि की नि:शुल्क दवाएं मरीजों में वितरित की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!