िशवपुरी। जिले के 9 केंद्रों पर उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 की पढाई के
लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1934 विद्यार्थियों ने भागीदारी की जबकि 123
छात्र छात्रा परीक्षा में अनुपस्थित रहे। ढाई घंटे की इस प्रवेश परीक्षा
के दौरान परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखी गई। जिसमें तीन स्तर पर
परीक्षार्थियों की खाना तलाशी के साथ जरुरी डॉक्यूमेंट भी देखे गए।
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस
परीक्षा के दौरान इस बार खास बात यह रही कि बोर्ड ने पहले से ही जो परीक्षा
केंद्र निर्धारित विद्यार्थियों के किए थे। उनमें बोर्ड ने प्रयास किया कि
विद्यार्थी ने जिस निकटतम केंद्र के लिए आवेदन किया है उसे वहीं प्रवेश
परीक्षा के लिए सेंटर दिया जाए और इसीलिए सभी केंद्रों पर आयोजित परीक्षा
के दौरान छात्रों में इस परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा
में कक्षा8 तक की पढाई के आधार पर विद्यार्थियों से सवाल जबाब किए गए
जिसमें विद्यार्थी को निर्धारित अवधि सुबह 9.45 बजे से लेकर 12.15 बजे तक
प्रश्नपत्र हल करना था और इसी प्रश्न पत्र को हल करने के आधार पर ही
विद्यार्थियों को उत्कृष्ट और मॉडल में प्रवेश मिलेगा। इसका परिणाम कुछ
दिनों बाद जारी होगा।





Be First to Comment