शिवपुरी। मोती बाबा मंदिर के पास रहने वाली एक किशोरी मां की डांट के बाद घर से बिना बताए चली गई। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र शर्मा को उक्त किशोरी मिल गई जिस पर पूछताछ कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को वह मंदिर दर्शन करने के लिए गए हुए थे वहां उन्होंने एक किशोरी को बैठे हुए देखा। बच्ची से जब माता-पिता के बारे में पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। जिस पर वीरेंद्र शर्मा ने चाइल्ड लाइन को फोन लगाया लेकिन वहां से कोई आया इसके बाद डायल 100 को फोन लगाया जिस पर डायल 100 उसे कोतवाली लेकर आई लेकिन मामला क्षेत्र का न होने से पुलिस ने हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। इसके बाद बच्ची से वीरेंद्र शर्मा ने घर का पता पूछा व मोबाइल नंबर लिया। जिस पर फोन लगाया और बच्ची की मां को बुलाया गया व किशोरी को डायल 100 के कौशलेंद्रसिंह आरक्षक एवं पायलट मोहम्मद इकबाल फारूकी की मौजूदगी में मां के सुपुर्द कर दिया गया।





Be First to Comment