शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत पॉलीटेक्निकल कॉल्ेज के पास एक बाइक सवार की चार लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मामला बाइक टकराए जाने का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अभिनाश पुत्र नंदकिशोर शर्मा निवासी सोनचिरैया होटल के पास ने बताया कि 10 मार्च को शाम के समय वह बाइक से घर जा रहा था तभी आगे जा रही बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उसकी बाइक मामूली से टकरा गई। इसी बात को लेकर आरोपित सचिन गुर्जर उर्फ तोमा, आकाश गर्जुर, अमर श्रीवास्तव एवं अन्य लोग निवासी मोहनी सागर कॉलोनी उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब उसने मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी लाठियों से जमकर मारपीट कर दी और बाइक को भी तोड़ दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।



