शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की दुकान में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस को शिकायत में मधुर पुत्र हरिशंकर गुप्ता निवासी बामौर डामरोन ने बताया कि 10 मार्च को शाम के समय वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी डामरौन का रहने वाला मुकेश पुत्र महाराजसिंह लोधी आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब कारण पूछा तो उसने मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



