एसडीएम वाजपेयी ने पदभार संभाला-karera news

करैरा। अनुविभाग करैरा में नए एसडीएम अरविंद कुमार वाजपेयी ने पदभार संभाल लिया। रविवार को जिला कलेक्टर अनुग्रह पी ने आदेश जारी कर वाजपेयी की पदस्थापना करैरा एसडीएम के रूप में की है। यहां पदस्थ एसडीएम केएस ठाकुर का गत दिवस जिला मंदसौर स्थानांतरण होने से उन्हें भारतमुक्त कर दिया है। वाजपेयी राजस्व विभाग में बतौर नायब तहसीलदार वर्ष 1997 में आए थे। वे विभिन्न स्थानों पर नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एसडीएम भी रह चुके हैंं। वर्ष 2016 में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पहली पदस्थापना गुना जिले में हुई थी। अनुविभाग राधौगढ़, आरोन, गुना में भी एसडीएम रह चुके हैं। जिले के तहसील बदरवास में वर्ष 2011 में तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद तहसील के स्टाफ सहित अन्य लोगों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर डॉ. प्रदीप शर्मा, स्टेनो रमेश कुशवाह, राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र सेंगर, विनोद सोनी, राकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

संबंधित खबरें