सुबह से नपा दफ्तर के बाहर खड़े थे बेरोजगार युवा, अफसरों ने सत्यापन से मना किया तो दो घंटे हंगामा -shivpuri news

िशवपुरी। मालूम हो कि नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में सुबह 9 बजे से ही
युवक-युवतियां पहुंचना शुरू हो गए और दफ्तर खुलने तक का इंतजार करने लगे।
ऑफिस खुलने पर आचार संहिता लगने की वजह बताकर छात्राें को घर चले जाने की
सलाह दी। इससे युवाओं ने हंगामा किया। दो-तीन घंटे इंतजार के बाद
युवक-युवतियां बिना सत्यापन कराए लौट गए। शिवपुरी जिले की आठों नगर निकायों
में 3 हजार 534 युवाओं का सत्यापन होने के बाद ट्रैनिंग के लिए सूचियां
भेजी हैं। जबकि 368 युवाओं का सत्यापन हो चुका है। लेकिन अाचार संहिता के
चलते नगरीय निकायों में नहीं भेजा जा सका है। वहीं जिन साढ़े तीन हजार
युवाओं काे निकायों में भेजा गया है उनके लिए अभी तक ट्रैनिंग की प्रक्रिया
शुरू नहीं की गई है।
रदेश सरकार की युवा स्वाभिमान योजना में रोजगार की उम्मीद से शिवपुरी जिले
के साढ़े तीन हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किए हैं। आवेदन के बाद
कई युवक-युवतियों को अाठ अाैर नाै मार्च को मोबाइल पर मैसेज भेजकर सोमवार
को आनबॉर्डिंग (सत्यापन) के लिए आधार व रसीद लेकर नपा के दफ्तर बुलवाया था।
लेकिन रविवार की शाम से आचार संहिता लगने के बाद सोमवार की सुबह जब
छात्र-छात्राएं सत्यापन कराने पहुंचे ताे उन्हें मना कर दिया गया। अफसरों
ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें आचार संहिता के बाद सत्यापन करना है या
नहीं, इस संबंधा में शासन की अाेर से स्पष्ट निर्देश नहीं मिले थे। लेकिन
साेमवार की शाम नगरीय प्रशासन विभाग के कमिश्नर गुलशन बामरा के आदेश से यह
स्पष्ट हो गया है कि सत्यापन में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी। सत्यापन
आचार संहिता के दौरान भी जारी रहेंेगे।