Press "Enter" to skip to content

बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर संघ का चुनाव संपन्न -shivpuri news

शिवपुरी /  विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर संघ का चुनाव 10 मार्च रविवार
को चुनाव अधिकारी केके आर्य द्वारा शिवपुरी वृत के चुनाव अधिकारी रवि
चौहान को नियुक्त किया गया। जिनकी मौजूदगी व निर्देशन में सर्व सहमति से
सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

जिसमें जूनियर संघ के संरक्षक बीसी अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश भार्गव,
उपाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा, सचिव जगदीश मोहन श्रीवास्तव, सहसचिव विजय
सोनी, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव रंजन के अलावा उपेंद्र शर्मा, आलोक
सेन, दिनेश नामदेव, एमआर सिद्दकी व महेंद्र सिंह जाट को कार्यकारिणी सदस्य
बनाया गया है। इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्त होने पर इनके शुभचिंतकों,
इष्टमित्रों सहित बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने इनके उज्जवल
भविष्य की कामना की हैं। सभी पदाधिकारियों संयुक्त रूप से बताया है कि अगली
जूनियर संघ की बैठक करैरा में आयोजित की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!