श्रीजीण माता भक्त मण्डल का मंगल पाठ कार्यक्रम कल | Shivpuri News

शिवपुरी। धर्म की प्रभावना को बढ़ाते हुए श्रीजीण माता भक्त मंडल शिवपुरी के द्वारा जीण माता मंगल पाठ का आयोजन आज 14 मार्च को स्थानीय नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर शिवपुरी पर रखा गया है। इसके पूर्व यह पाठ नरसिंह मंदिर पर होना था लेकिन अब स्थान परिवर्तित करते हुए नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर सायं 7 बजे से जीण माता का मंगल पाठ प्रारंभ होगा। श्रीजीण माता भक्त मण्डल के सभी भक्तों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महारानी से आशीर्वाद प्राप्त करें।