Press "Enter" to skip to content

इनरव्हील क्लब द्वारा नि:शुल्क निसंतान दम्पत्ति शिविर कल | Shivpuri News

विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉॅ.नेहाप्रेमी अग्रवाल करेंगी परीक्षण व उपचार 
शिवपुरी-निरूसंतान का दंश झेल रहे दंपत्ति के जीवन में खुशियां लाने के लिए समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब शिवपुरी द्वारा आज 14 मार्च को एक दिवसीय नि:शुल्क नि:संतान दम्पत्ति शिविर का आयेाजन स्थानीय होटल सोनचिरैया परिसर में 14 मार्च को प्रातरू 10 बजे से 2 बजे तक किया जा रहा है। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए इनरव्हील क्लब अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी व सचिव श्रीमती सपना बड़ाया ने संयुक्त रूप से बताया कि ऐसे सभी निसंतान दम्पत्ति जिनके किसी कारणवश बच्चे नहीं है उनकी सभी समस्याओं से संबंधित निरूशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन इनरव्हील क्लब संस्था द्वारा किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉण्नेहा प्रेमी अग्रवाल(एमएस, स्त्री रोग, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ) इस शिविर में निरूसंतान दंपत्तियों का परीक्षण कर उपचार करेंगी साथ ही विशेष सलाह दी जाएगी कि वह किस प्रकार से जीवन जीऐं। पंजीयन के लिए शिविर स्थल होटल सोनचिरैया पर ही तत्काल किए जाऐंगें। यह शिविर प्रेमी टेस्ट् ट्यूब बेबी सेन्टर ग्वालियर का सहयोग रहेगा जिसमें शिविर में पहुंचने वाली दंपत्ति को उचित सलाह व उपचार देकर उनकी जीवन में खुशियां भरने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे सभी निरूसंतान दंपत्ति इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु 14 मार्च को शिविर स्थल होटल सोनचिरैया पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराऐं और शिविर का लाभ लें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!