कोली समाज ने सिंधिया की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि | Shivpuri News

शिवपुरी- गत दिवस कै.माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज द्वारा दो बत्ती चौराहा स्थित आदमकदम प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर कोली समाज के युवाओं ने अधिक संख्या में भागीदारी की जहां उन्होंने कै.माधवराव सिंधिया के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। यह संकल्प युवा साथी राजकुमार शाक्य द्वारा दिलाया गया। इस अवसर परर कोली समाज के कृष्णा शाक्य, बाबूलाल दरोगा, गिर्राज कोली, कमर लाल शाक्य, गोविन्द कोली, शंकर शाक्य, मनोज शाक्य, नीतेश शाक्य, अमन शाक्य, रामबाबू शाक्य, रंजीत शाक्य, रोहित शाक्य, भूपेन्द्र शाक्य, राजेन्द्र सिनौरिया एवं काफी संख्या में समाज के युवाजन आदि मौजूद रहे।