Press "Enter" to skip to content

पुलिस का चुनावी प्रशिक्षण लगातार जारी | Shivpuri News

*सब डिवीजन कोलारस के थानों के पुलिस बल को दिया गया चुनावी प्रशिक्षण*

शिवपुरी। दिनांक 14.03.2019 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस थाना कोलारस में जिले के सब डिवीजन कोलारस में आने वाले समस्त थाने कोलारस, तेन्दुआ, बदरवास, रन्नौद, इंदार के 50 अधिकारियों/कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण दिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त जवानों को चुनावी प्रशिक्षण संबंधी वीडियो फिल्म दिखाकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चुनाव के समय आने वाली परेशानियों से आसानी से निपटना एवं मौके पर आवश्यक कार्यवाही करना है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी कोलारस निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बदरवास निरी. राजीव त्रिपाठी, थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. विकास यादव, थाना प्रभारी रन्नौद उनि.सुरेश बाबू शर्मा, थाना प्रभारी इंदार उनि. अजय जाट एवं सब डिवीजन कोलारस का पुलिस बल उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!