
शिवपुरी- बेसुध लोगों की सुध लेकर उन्हें विकस की मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही संस्था अपना घर आश्रम की साधारण सभा की बैठक 17 मार्च को प्रात: 10 बजे आश्रम स्थल पर आयोजित की गई है। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के गोविन्द बंसल ने बताया कि अपना घर आश्रम की वर्ष 2019-20 एवं 20-21 के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु एक साधारण सभा की बैठक आयोजित होगी जिसमें अपना घर आश्रम के समन्वयक राजेन्द्र अग्रवाल धौलपुर एवं चुनाव अधिकारी के दायित्व के साथ मनीष पाण्डे डबरा आश्रम मौजूद रहेेंगें जिनके सानिध्य में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में अपना घर आश्रम संचालन के लिए अन्य विचार, सुझाव एंव कई निर्णय भी आश्रम के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहमति से लिए जाने है। इस साधारण सभा की बैठक में सभी अपना घर आश्रम से जुड़े प्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।






Be First to Comment