मोबाइल पर बात करने पर युवक की मारपीट- Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत सतनबाड़ा में एक युवक की वहीं के रहने वाले युवक ने मारपीट कर दी। मारपीट मोबाइल पर बात करने के चलते हुई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सतीश पुत्र जनका पाल निवासी कॉलोनी सतनबाड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रिंकू पाल गुरुवार को उसके पास आया और कहा कि तू मोबाइल से बात क्यों करता है। इसी बात को लेकर वह गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो आरोपित युवक ने मारपीट कर दी और मौके से भाग गया।