
पूनम कुलश्रेष्ठ के घर पहुंची प्रदेश महिलाध्यक्षा
शिवपुरी ब्यूरो। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती माण्डवी चौहान लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर कांग्रेस के लिए कार्य करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को बहुत सम्मान दे रही हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने जो बायदा किया था उसे पूर्ण कर रहे हैं। जैसे की पूर्व में महिलाओं डिलेवरी के समय 16 हजार रूपए दिए जाते थे जिसे बढ़ा कर प्रसव राशि 26 हजार रूपए कर दी गई हैं। विधवा पेंशन एक हजार रूपए कर दी गई हैं। कन्या विवाह राशि 25 से बढ़ाकर 51 हजार रूपए कर दिए गए हैं। उनके साथ आई कार्यकारी अध्यक्ष वंदना मांडरे ने बताया कि यदि लोकसभा में कांग्रेस आती हैं तो हम 33 प्रतिशत आरक्षण निर्वाचन में नहीं बल्कि सर्विसों में भी महिलाओं को देंगे। प्रदेश की महिला महामंत्री नंदनी महेन्द्र शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। वहीं श्रीमती अर्चना मिश्रा ने कहा कि यह वक्त महिलाओं को एकजुट होने का हें। स्वागत में बोलते हुए श्रीमती पूनम कुलश्रेष्ट ने कहा कि संासद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कार्य करने के लिए जी जान से जुट जायेंगे। कार्यक्रम में रेखा सक्सेना, ममता शर्मा, उर्मिला सिंह, नीतू उपाध्याय, प्रीति सैन, शाहिबा खांन, फराह खान, फिजा खांन, काजल जाटव, मंजू कुलश्रेष्ठ, नैनसी खैमरिया, ज्योति यादव, पुष्पा वैश्य, राधा ओझा, अर्चना चतुर्वेदी ने भी अतिथियों का शिवपुरी आगमन पर स्वागत किया।






Be First to Comment