शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चोर दुकान के नीचे रखी पानी की मोटर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उम्मेदमल जैन पुत्र नसूल जैन निवासी गुरुनानक स्कूल के पास महावीर नगर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने मकान में िस्थत ऑफिस में बैठा हुआ था तभी करीब 11:15 बजे वह खाना खाने के लिए ऊपर चला गया और जब खाना खाकर नीचे आया तो देखा कि उसके घर में सीढियों के नीचे रखी शॉर्प कंपनी की 1 हॉर्स पावर पानी की मोटर को कोई चोर चुरा कर ले गया।






Be First to Comment