यूथ चला बूथ कार्यक्रम में युवाओं ने ली सेल्फी- Shivpuri News

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में भी मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर अनेको मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिला मुख्यालय पर स्थित स्टेडियम शिवपुरी में शुक्रवार को खिलाड़ियों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने हेतु लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत ‘‘यूथ फिर चला बूथ’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से युवाओं को अपने मतदान के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में कलेक्टर अनुग्रहा पी, जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा, जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरिया एवं लोक सेवा गारंटी प्रबंधक रवि शर्मा ने सेल्फी के माध्यम से युवाओं से कहा कि वे शतप्रतिशत मतदान करें और अपने परिजनों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।