शिवपुरी। शहर में बढ़ते दमा रोग से पीड़ित मरीजों की सेवा कार्य को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से स्थानीय वर्मा नर्सिंग होम, सिद्धेवश्वर रोड, शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष सर्वेश अरोरा, सचिव अमित जैन टिंकल व इनरव्हील क्ल्ब अध्यक्ष दीप्ति त्रिवेदी व सचिव सपना बड़ाया ने संयुक्त रूप से बताया कि आज के समय मे दमा रोग से कई लोग पीड़ित है। ऐसे दमा रोगियों के उपचार के लिए रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा सेवा कार्य करते हुए एक दिवसीय दमा रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध दमा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम ठाकुर द्वारा शिविर में पंजीकृत मरीजों का परीक्षण कर उपचार करेंगे। इस शिविर में फेफड़ों की जांच आधुनिक पद्धती की स्पेरोमीटर द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा।
यह है दमा रोग के लक्ष्ण, कराएं इलाज
रोटरी व इनरव्हील क्लब के इस दमा रोग शिविर में जो भी मरीज इससे पीड़ित उनके लक्षणों में पीड़ित लक्षण बार-बार सोते समय खांसी आना, चलने या सीढिया चढ़ने पर श्वांस फूलना, बार-बार छींक आना, जुखाम रहना, धूल या अन्य चीजों से एलर्जी व रात में सोते समय सिटी जैसी आवाजे आना आदि दमा रोग के लक्षण गई। ऐसे सभी रोग से पीड़ित मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले सकते है। शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन आवश्यक है जो शिविर स्थल वर्मा नर्सिंग होम पर ही किए जाएंगे।





Be First to Comment