शिवपुरी। मरीजों को समय पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर के निर्देशन में जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह द्वारा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश सचिव रविन्द्र सेंगर, सह सचिव सनोबर खान, उपाध्यक्ष महेन्द कुशवाह, संभागीय सचिव डॉ.महेन्द्र कोठारी व जिलाध्यक्ष सूबेदार ङ्क्षसह कुशवाह द्वारा युक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.गोविन्द सिंह ने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। वहीं मानवाधिकारों को लेकर संगठन द्वारा मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकार बताए गए और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर वह संगठन के पदाधिकारी व जिला कार्यालय पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन से भी मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं की गई और स्वास्थय सुविधाएं बेहतर हो इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि मरीजों को हर संभव उपचार, चिकित्सा सुविधा मिल सके।
मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन ने किया अस्पताल का निरीक्षण- Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment