02 वर्ष के बजट में हुई 2 लाख की बचत के बजट को सभी ने सराहा
शिवपुरी। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रांतीय चुनाव वर्ष 2019-21 का निर्विरोध निर्वाचन शनिवार को स्थानीय शगुन वाटिका शिवपुरी में संपन्न हुआ। प्रांतीय चुनाव के लिए आयोजक शाखा गुरू तेगबहादुर शाखा रही जिसके अध्यक्ष गोपाल गौड़ ने कार्यक्रम में पधारे अतिथिद्वयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात निर्विरोध से प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द बंडी रहे जिनके निर्देशन में यह चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबी शर्मा रीजनल सेकेट्रीय सेंट्रल रीजन व पर्यवेक्षक के रूप में श्याम शर्मा मौजूद रहे।
अतिथिद्वयों के समक्ष जब निर्वाचन प्रक्रिया की बारी आई तो सर्व सम्मति से वर्तमान प्रांतीय महासचिव विनोद गर्ग को नवीन प्रांत के लिए प्रांताध्यक्ष चुना गया जबकि प्रांतीय महासचिव के पद पर शिवपुरी निवासी युगल गर्ग को व प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध रूप से प्रदीप माहेश्वरी का मनोनयन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत विकास परिषद का प्रांतीय बजट रहा जिसका प्रस्तुतिकरण प्रांतीय कोषाध्यक्ष अभय कोचेटा द्वारा किया गया जिन्होंने बताया कि किस प्रकार से शाखा द्वारा वर्ष 2017 से लेकर 2019 तक अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए और सभी कार्यक्रमों में सहभागिता और साआनंद कार्यक्रम समापन के बाद भी 2 वर्ष के बजट में संस्था द्वारा प्रांतीय कोषाध्यक्ष अभय कोचेटा के नेतृत्व में 2 लाख 20 हजार रुपए से अधिक की बचत संस्था को करके दी। इस बजट को उपस्थितजनों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा गया और सभी ने माल्यार्पण कर प्रांतीय कोषाध्यक्ष का स्वागत किया। इस प्रांतीय निर्वाचन प्रक्रिया पश्चात प्रांतीय की कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन में शामिल हुए करीब 20 से अधिक संस्थाओं के अध्यक्ष-सचिव ने बधाईयां व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव जैन ने व आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री तरूण मित्तल द्वारा व्यक्त किया गया।






Be First to Comment