Press "Enter" to skip to content

तथागत फाउण्डेंशन एवं गायत्री परिवार के द्वारा लगाया जाएगा नि:शुल्क कैंसर निदान शिविर | Shivpuri News

शिवपुरी। सेवा के क्षेत्र में लम्बे समय से काम कर रही गायत्री परिवार एवं तथागत फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में शिवपुरी में नि:शुल्क कैंसर रोग निदान की श्रंृख्ला का आगाज किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार की ओर से नरेश गोडल एवं तथागत फाउण्डेशन की ओर से वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र राठौर, राजू प्रेम स्वीट्स ने बताया कि उक्त रोग निदान शिविर कैंसर चिकित्सा एवं शोध संस्थान ग्वालियर के संचालक डॉ. प्रो. बीआर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रति मंगलवार श्रीराम स्वास्थ्य पार्क (एक्यूप्रेशर पार्क) विद्या मंदिर के पास न्यूब्लॉक शिवपुरी तथा प्रति शुक्रवार गायत्री मंदिर फिजीकल कॉलेज के सामने पर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सप्ताह में दो बार लगाया जायेगा। ताकि अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हो सकें। इस हेतु अनुरोध किया जाता है कि मरीज या उनके परिजन इन दोनों ही आयोजन स्थल पर एक दिन पूर्व तक अपना पंजीयन करा सकते हैं ताकि उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा सके। इस हेतु कैंसर की विशेषज्ञ डॉ. प्रो.नीति अग्रवाल एवं जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पीके खरे के द्वारा अपनी सेवायें दी जावेंगी। मरीजों के परीक्षण का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस बार यह शिविर मंगलवार दिनांक 19 मार्च को एक्यूप्रेशर पार्क न्यूब्लॉक में आयोजित किया जाएगा।  इस रोग निदान शिविर में पैप स्मीयर और हिस्टोपैथोलॉजी जैसी जांचें नि:शुल्क की जावेंगी। तथागत फाउण्डेंशन एवं गायत्री की ओर से आलोक एम इंदौरिया, सुरेश जैन, मथुरा प्रसाद गुप्ता, संतोष शिवहरे, भरत अग्रवाल,एच.एस.चौहान, अजय जैन ,अभय रस्तोगी, सुरेन्द्र साहू, नरेश बंसल, अनिल रावत आदि ने बीमारी पीड़ित नागरिकों से अनुरोध किया है कि स्वास्थ शिविर लाभ उठायें। तथागत फाउण्डेंशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया के अनुसार यूं तो इस शिविर में सभी प्रकार के कैंसरों का परीक्षण किया जावेगा लेकिन हम सभी का प्रयास रहेगा कि यूट्रस कैंसर और ब्रेंस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से नारी शक्ति को सुरक्षित करने के क्षेत्र में गंभीर प्रयास संस्थाद्वय की ओर से किए जावेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!