शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गोविंदनगर में रहने वाली एक महिला ने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रियंका पुत्री प्रदीप मिश्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी ह्देश गौड़ पुत्र ओमप्रकाश गौड़ निवासी गोविंदनगर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद पति व सास उसे दहेज में 10 लाख रुपए व कार की मांग करने लगे। जब उसने मना कर दिया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मामले में कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने घर गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया तथा थाने में शिकायत दर्ज करवाई।




