Press "Enter" to skip to content

समाचारों एवं विज्ञापनों पर निगरानी के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को दी जानकारी-Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मोनीटरिंग कमेटी एमसीएमसी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एमसीएमसी कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देकर इलेक्ट्रोनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में आने वाली खबरों एवं विज्ञापनों पर कैसे निगरानी रखें, इसकी जानकारी दी गई। 
जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी 14 नंबर कोठी में बनाए गए मीडिया सेंटर में शनिवार को प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया पर निगरानी एवं विज्ञापन के प्रमाणीकरण और पेडन्यूज के संबंध में उपसंचालक अनूपसिंह भारतीय, जिला स्तरीय एमसीएमसी के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, वरिष्ठ अध्यापक रतिराम धाकड़ और आकाशवाणी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसीएमसी कमेटी का कार्य अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसे पूरी गंभीरता से लें। समाचार चैनलों में प्रसारित समाचार एवं विज्ञापनों को पूरी सर्तकता के साथ निगरानी रख, उसकी रिकॉर्डिंग भी करें। 
इस दौरान बताया गया कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में प्रसारित होने वाले विज्ञापनों एवं बल्क में एसएमएस और वॉइस मैसेज का, जबकि मतदान के 48 घंटे पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रसारित होने वाले विज्ञापनों का उम्मीदवार को एमसीएमसी से प्री. प्रमाणीकरण कराना आवश्यक होगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मीडिया सेंटर का गठन किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07492.233543 है। जिसमें समाचार चैनलों एवं लोकल केबल पर निगरानी रखने एवं रिकॉर्डिंग रखने हेतु 4 एलईडी सेट एवं कम्प्यूटर लगाए गए है। केंद्र द्वारा 24 घंटे लगातार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दल द्वारा प्रसारित होने वाले समाचार एवं विज्ञापनों पर सतत निगरानी रखेंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!