ऊर्जा विभाग में अशास. सदस्य के रूप में सिद्धार्थ का हुआ मनोनयन- Shivpuri News

शक्ति एप के जिलाध्यक्ष भी बने सिद्धार्थ

शिवपुरी।
प्रभारी मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर की ओर से जिले के कार्य क्षेत्र में संबंधित विभाग के लिए अशासकीय सदस्य के रूप में सिंधिया फैंस क्लब के शहर अध्यक्ष सिद्धार्थसिंह चौहान का मनोनयन ऊर्जा विभाग के अशाासकीय सदस्य के रूप में किया गया है। इस मनोनयन पर ऊर्जा विभाग में कृषि/व्यवसायिक उपभोक्ता के रूप में सिद्धार्थ जन सामान्य की समस्याओं को एवं उनकी आवाज को उठाएंगें और समस्या का निराकरण करने में महती भूमिका नभाएंगे। सिद्धार्थसिंह चौहान के ऊर्जा विभाग में अपने अशासकीय सदस्य मनोनीत होने पर प्रभारी मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर के प्रति आभार ज्ञापित किया है और विश्वास दिलाया है कि वह उनके द्वारा सौंपे गए दायित्व पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही सिद्धार्थ सिंह चौहान को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति ऐप के लिए भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।