Press "Enter" to skip to content

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा ली गई शांति समिति की बैठक | Shivpuri News

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आगामी त्यौहारों एवं आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं बिना किसी बाधा के संपन्न कराने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने एवं विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी जिले के प्रत्येक पुलिस अनुभाग के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो द्वारा शांति समिति की बैठक ली जा रहीं हैं ताकि आचार्य संहिता के पालन के साथ-साथ जिले में आगामी होली और रंगपंचमी का त्यौहार शांति पूर्वक मनाया जा सके ।

थाना प्रभारी बामोरकला उनि. रामेन्द्र चैहान एवं थाना प्रभारी सिरसौद गब्बर सिंह गुर्जर द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक ली जिसमें शांति समिति के सदस्यों को आगामी त्यैहारों होलिका दहन, होली एवं रंगपंचमी को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आदर्श आचार्य संहिता का पालन करने एवं ज्यादा तेज अवाज में एवं रात्रि 10ः00 बजे के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीजे ना बजाने हेतु निर्देशित किया गया अगर किसी व्यक्ति ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!