शिवपुरी। जिले के देहात और कोलारस थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और पुरूष ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिन्हें उनके परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली शबनम पत्नि अतीक खान ने रात्रि के समय जहर का सेवन कर लिया जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत खराब होने के चलते डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। दूसरी घटना कोलारस के शंकरपुर गांव की है। जहां शिवलाल पुत्र विजय कुशवाह 35 ने रात्रि में जहर खा लिया। जिसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कर लिया है वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment